

माधवनगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्त सपना सुशील मोटवानी जी एवं सपरिवार द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात,भजन संध्या एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया l लगभग 15 वर्षों से अधिक समय से यह कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है जिसमें शिवजी की बारात बैंड बाजा के साथ धूमधाम से निकाली गई एवं बारात का सभी भक्तों ने पुष्प वर्षा से स्वागत वंदन अभिनंदन किया एवं सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई l धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 14 फरवरी 2026 शाम 5:00 बजे से भजन संध्या एवं फूलों की वर्षा एवं बारात का आयोजन किया गया, रुद्राभिषेक,पूजन,हवन 15 फरवरी 2026 प्रातः 10:00 बजे से इसके पश्चात कन्या भोजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सुचारू रूप से चालू रहा भजनों की प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक दीपक व भजन छत्तीसगढ़ के गायक श्री लालू जी महाराज एवं श्री अंशु जी महाराज, के द्वारा रंगारंग सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई जिससे सारा परिसर शिव में हो गया l

