
सौसर में भाजपा की अहम संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
सौसर स्थित भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ के निज निवास पर आज पांढुर्णा जिले के अंतर्गत आने वाले सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों एवं मंडल प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन विस्तार की रणनीति, नवीन शक्ति केंद्रों के गठन तथा बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने और आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन के कार्यों को गति दें तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं।

बैठक में मंडल स्तर के कार्यों की समीक्षा भी की गई और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी चुनावी दृष्टिकोण से संगठन को और सुदृढ़ करने पर भी रणनीति बनाई गई।
इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जिससे बैठक का वातावरण ऊर्जावान एवं सकारात्मक रहा। अंत में संगठनात्मक एकजुटता के साथ पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।