A2Z सभी खबर सभी जिले की

विलास खिरडकर बने भाजपा किसान मोर्चा पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष, नियुक्ति पर बधाइयों की लहर

विलास खिरडकर बने भाजपा किसान मोर्चा पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष, नियुक्ति पर बधाइयों की लहर

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पांढुर्णा में संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए विलास खिरडकर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Related Articles

श्री खिरडकर की नियुक्ति को संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे जिले में किसान मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।


नियुक्ति के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नेताओं ने अपने संदेशों में विश्वास व्यक्त किया कि श्री खिरडकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और किसान हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा पांढुर्णा में और अधिक सक्रिय व मजबूत बनेगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button