A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजगंज थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, अधिकारियों ने की शांति की अपील

राजगंज: आगामी मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर राजगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने की, जबकि संचालन प्रमोद कुमार चौरसिया ने किया।बैठक में SDPO अजीत कुमार विमल और कतरास सर्किल इंस्पेक्टर रुस्तम खान सहित पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। सुबोध चौरसिया, मो. सरफराज, अजय राम, उत्तम विश्वकर्मा, नूर मुहम्मद, कौशल्या देवी, मो. परवेज अंसारी, सच्चिदानंद सिंह, मो. आफताब और संजय पाण्डे सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।सभी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट ✍️

Related Articles
Show More
Back to top button