मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनसेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

30 जून तक करें आईटीआई प्रवेश पंजीयन, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,तकनीकी शिक्षा से रोजगार और स्वरोजगार की राह होगी आसान – संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा

WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

30 जून तक करें आईटीआई प्रवेश पंजीयन, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,तकनीकी शिक्षा से रोजगार और स्वरोजगार की राह होगी आसान – संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा

पांढुर्णा/18 जून 2026/
जिले के युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित “आईटीआई चलो अभियान” के तहत संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा ने युवाओं से अपील की है कि वे जिले में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पांढुर्णा एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पीपला नारायणवार (कोपरावाड़ी कला) की कुल 352 सीटों पर प्रवेश हेतु 30 जून तक अपना पंजीयन अवश्य कराएं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अथवा अपने नजदीकी आईटीआई में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा ने कहा कि राज्य शासन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। आईटीआई में विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा उद्योगों, सेवा क्षेत्र तथा निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार हासिल कर सकते हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिले की सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा 30 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। युवाओं को प्रवेश संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए संबंधित आईटीआई संस्थानों से संपर्क करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा ने विशेष रूप से बालिकाओं एवं महिलाओं को इस अवसर का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि शासन की नीति के अनुसार आईटीआई प्रवेश में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इससे तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तथा उन्हें रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने जिले के अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को तकनीकी शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करें, जिससे वे भविष्य की औद्योगिक एवं तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन के रूप में विकसित हो सकें।

कौशल, तकनीक और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। जिले के युवा 30 जून तक अपना पंजीयन कर आईटीआई के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं।