A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :रिजर्व पुलिस लाइन हमीरपुर का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। दिनांक 13 फरवरी 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, हमीरपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्ड की सलामी ली गई तथा टर्नआउट, अनुशासन एवं शस्त्र संचालन की स्थिति का अवलोकन किया गया।

इसके बाद शस्त्रागार, अभिलेखों के संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन शाखा, स्टोर रूम, 112 कार्यालय तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व विद्युत व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

Related Articles

कैंप कार्यालय और पुलिस कैंटीन का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता, दर सूची एवं स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों व कर्मचारियों को अनुशासन, स्वच्छता एवं कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!