A2Z सभी खबर सभी जिले की

राज फाउंडेशन ट्रस्ट बानसूर का खेल में शानदार प्रदर्शन

बानसूर का लहराया परचम, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अलवर में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राज फाउंडेशन ट्रस्ट बानसूर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बानसूर का नाम रोशन किया है। संपूर्ण अलवर जिले की विभिन्न तहसीलों से छात्र तथा छात्रा वर्ग की अनेक टीमों में भाग लेने वाले बानसूर के खिलाड़ियों ने कबड्डी, रस्साखींच, एथलीट जैसे खेलों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

छात्रा वर्ग ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्र वर्ग ने कबड्डी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्साखींच प्रतियोगिता में बानसूर के पुरुष वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा वर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एथलीट में छात्रा वर्ग में 100 मीटर में अनु प्रजापत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्र वर्ग में नितेश यादव ने 400 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

राज फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार ने बताया कि संपूर्ण बानसूर उपखंड में प्रत्येक पंचायत स्तर पर पूरे वर्ष अलग-अलग प्रतियोगिताएं ट्रस्ट की ओर से नियमित रूप से करवाई गई, जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को पहचाना जा सके। उन्होंने बताया कि अति शीघ्र ही इनमें से क्षेत्र की प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर भी खेलने के लिए भेजा जाएगा।

Related Articles

ट्रस्ट की ओर से 20 मार्च से 22 मार्च तक विशाल ग्रामीण खेल महोत्सव का आयोजन आरसीआई कैंपस बानसूर में किया जाएगा, जिसमें 14 वर्ष से 45 वर्ष तक के सभी महिला तथा पुरुष वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!