
छिंदवाड़ा/परासिया:
नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी को कलंकित करने वाले विनोद मालवीय के पापों का घड़ा आखिरकार भर गया है। एक महिला की अस्मत पर हाथ डालने और शारीरिक शोषण की घिनौनी मांग करने के आरोप में चांदामेटा पुलिस ने नगर पालिका परासिया अध्यक्ष विनोद मालवीय पर एफ आई आर दर्ज कर ली है। भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत एवं एससी एसटी एक्ट के तहत एफ आई आर दर्ज हुई है। गिरफ्तारी के खौफ से यह ‘सफेदपोश’ अपराधी सोमवार से कार्यालय से फरार है और जनता की नजरों में लापता घोषित हो चुका है।
भ्रष्टाचार और हवस का ‘कॉम्बो’
शर्मनाक वसूली: ठेकेदारों से 5% से 50% कमीशन की भूख और शराब ठेकेदारों से ‘हराम की शराब’ की मांग ने मालवीय के असली चरित्र को उजागर कर दिया है।
आदतन अपराधी:
पुलिस रिकॉर्ड चीख-चीख कर गवाही दे रहे हैं—मालवीय पर पहले ही 3 सट्टा एक्ट और 3 आईटी एक्ट के संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
नारी शक्ति का अपमान:
पिछले ही सप्ताह परासिया थाने में महिला सम्मान से खिलवाड़ आईटी एक्ट के तहत एक अन्य महिला ने इस ‘भक्षक’ के खिलाफ मोर्चा खोला था।
पार्टी से बाहर, अब जेल की बारी
घोर अनुशासनहीनता और अनैतिक कृत्यों के कारण भारतीय जनता पार्टी ने इसे 6 वर्ष के लिए दूध में से मक्खी की तरह निकाल फेंका है। अब सवाल यह है कि कानून कब तक इस आदतन अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाता है।
सूत्रों से जानकारी प्राप्त आने वाले समय में अभी ओर भी महिलाए पुलिस रिपोर्ट लिखा सकती है।
छिंदवाड़ा/परासिया: