मध्यप्रदेश

गुफाबर्डा वन परिक्षेत्र: खैर की अवैध लकड़ी जब्ती मामले में एक माह बाद भी हाथ खाली, विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

आगर मालवा। गुफाबर्डा वन परिक्षेत्र के पास से गत 25 जनवरी को जब्त की गई खैर की अवैध लकड़ी के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना को लगभग एक माह बीतने को है, लेकिन मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र में सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने 25 जनवरी को कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी व दर्जनों ट्राली लकड़ी को छिलन को जब्त किया था। मौके से कुछ संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले थे, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद से विभाग द्वारा जांच की बात कही जा रही है।

इस तरह जेसीबी से ट्रॉलियों में भरकर जब्त की गई थी लकड़ी

एक माह का समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों तक नहीं पहुंच पाना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

वहीं, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दावा किया है कि साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा जांच प्रक्रिया पूरी होते ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles
वन विभाग में रखी जब्त की गई लकड़ी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!