मध्यप्रदेश

महाशिवरात्रि पर ग्राम उबरा में भव्य धार्मिक आयोजन, शिव बारात व रामायण कथा का हुआ सफल आयोजन

महाशिवरात्रि पर ग्राम उबरा में भव्य धार्मिक आयोजन, शिव बारात व रामायण कथा का हुआ सफल आयोजन

 

*महाशिवरात्रि पर ग्राम उबरा में भव्य धार्मिक आयोजन, शिव बारात व रामायण कथा का हुआ सफल आयोजन*

मध्य प्रदेश के कटनी जिला अंतर्गत विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरही के पास स्थित ग्राम पंचायत उबरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
हनुमान मंदिर के समीप श्रीवास्तव परिवार द्वारा निर्मित बाबा महाकाल जी के मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन, कन्या भोज तथा रात्रि में रामायण कथा का आयोजन किया गया। साथ ही बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती जी की भव्य बारात भी निकाली गई, जिसमें ग्राम उबरा के बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए।
रात्रि के समय आयोजित रामायण कथा में ग्राम के वरिष्ठजनों सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भजन-कीर्तन के साथ भगवान की आराधना की। पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व ग्राम उबरा में अत्यंत सुंदर एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों ने श्रीवास्तव परिवार को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!