A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशसतना

वन्दे भारत न्यूज चैनल खबर मैहर से मतदान की जिम्मेदारी सेक्टर आफिसर की कलेक्टर

*शांतिपूर्ण मतदान की जिम्मेदारी सेक्टर ऑफिसर की- कलेक्टर मैहर*

*सेक्टर ऑफिसर्स को बताये गये उनके दायित्व*

सतना 3 अप्रैल 2024/लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने बुधवार को तहसील सभागार मैहर में सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्रीमती बाटड ने कहा कि सेक्टर आफीसर निर्वाचन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं से लेकर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। मतदान दल को किसी भी तरह की कठिनाई आने पर सेक्टर आफीसर को ही उसका निराकरण करना है। उन्होने कहा कि सभी सेक्टर ऑफिसर्स निर्वाचन आयोग के निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर लें। बैठक में अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एसडीएम मैहर विकाश सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, सीईओ जनपद प्रतिपाल बागरी सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के पुलिस सेक्टर अधिकारियों के साथ सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण करें, जो आपकी परिधि में हों। मतदान के पहले, उन मतदान केन्द्रों की सुरक्षा आदि का अभी से अवलोकन करें। अपने-अपने क्षेत्र के सामान्य और संवेदनशील मतदान केन्द्रों को चिन्हित करें, वहां के सभी बिन्दुओं को संज्ञान में ले। मतदान केंद्रों की सुधार योग्य कमियों का निराकरण करायें। किसी भी समस्या के समाधान के लिये अपने वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन लें।

  • संवाददाता रीतू पयासी

वन्दे भारत लाइव न्यूज चैनल

खबर मैहर

Related Articles

Show More
Back to top button