A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेधार्मिकमहाराष्ट्र

न्याय के देवता शनिदेव की जयंती आज, आज ही वट सावित्री व्रत भी

गुरूवार 6 जून को शनिदेव जयंती के साथ साथ वट सावित्री व्रत भी है। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथी को शनिदेव कि प्रकटोतसव के रूप मे मनाया जाता है। शनि न्याय के देवता है। इस दिन तीर्थ स्नान दान आदि का महत्व है। शनिदेव की कृपा पाने हेतु दिव्यांगजनो बुजुर्गो जरूरतमंदो की सहायता करनी चाहिए। आज सुहागिन माता बहनो के लिए खास दिन वट सावित्री व्रत का है। आज के दिन सति सावित्री ने यम को प्रसन्न कर अपने पति के प्राणो की रक्षा की थी। आज के दिन सुहागिन माता बहने अपने पति की दीर्घायु एवं सुख समृद्धि की कामना के लिए वट वृक्ष की पूजा कर कच्चा धागा बांधकर मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करती है। आज नागपुर शहर के मंदिरो मे शनिदेव की पूजा अर्चना की जा रही है। कई जगहो पर महाप्रसाद भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button