A2Z सभी खबर सभी जिले कीउमरियामध्यप्रदेशशहडोल

कलेक्टर की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

जिले में तीन चरणों मे आयोजित होगा कार्यक्रम* *हर घर तिरंगा अभियान जन उत्सव के रूप में मनाएं -कलेक्टर

 

 

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी

Related Articles

*उमरिया* जिले में हर घर तिरंगा अभियान जन उत्सव के रूप में मनाया जाए। हर घर तिरंगा अभियान युवाओं के दिलों में देशभक्ति की भावना का संचार करेगा, जो हमारे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमारी एकता को प्रदर्शित करता है। एक राष्ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ बल्कि हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है ।यह राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है। उक्त आशय के विचार कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने हर घर तिरंगा अभियान के सफल संचालन हेतु आयोजित बैठक में व्यक्त किए ।
उन्होने बताया कि प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त तक संचालित होगा। इस दौरान देशभक्ति के वातावरण का जागरण तथा तिरंगे पर केन्द्रित सार्वजनिक कार्यक्रम , चर्चाएँ की जाएगी। अभियान के प्रथम चरण में, तिरंगा से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन, तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट और प्रकाश व्यवस्था तथा सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों को पत्र लेखन इत्यादि प्रमुख घटक होंगे।
द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त तक संचालित होगा । इस दौरान लोगों को साथ लाने, मीडिया मे प्रसार, ध्वजों की उपलब्धता तथा सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे की विसिबिलिटी हेतु प्रयास किया जाना। स्थानीय उत्पादों पर केंद्रित तिरंगा मेला, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा बाइक / तिरंगा साइकिल रेली, उच्च जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वज की बिक्री और समुचित व्यवस्था, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा गान आदि महत्वपूर्ण घटक हैं। तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त तक घर , कार्यालय तथा वाहनों पर तिरंगा लगाना, सेल्फी अपलोड, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता तथा संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाओं का सतत आदान-प्रदान किया जाना हर जगह तिरंगा दृश्यता, तिरंगा के साथ रिकॉर्ड इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। जिले के समाज सेवियों,गणमान्य नागरिकों,स्व सहायता समूह की महिलाओं,स्वयं सेवी संस्थाओं,जनप्रतिनिधियों, जन अभियान परिषद का आव्हान करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा तीन चरणो में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं ।
सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कहा कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय द्वारा एक सप्ताह तक चलने वाले शहर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता, स्वतन्त्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग की थीम अनुसार 8 से 15 अगस्त की अवधि में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से चलने वाले इस अभियान की परिकल्पना सामूहिक उत्सव और नागरिक एकता की भावना पर आधारित है, जिसमें स्वतंत्रता सार को स्वच्छता और सुजलता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है।अभियान में स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम-जी) और जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत गांवों/ग्राम पंचायतों में कई गतिविधि शामिल होंगी, जिनमें स्वच्छ सुजल गांव प्रतिज्ञाएं, सामुदायिक सफाई अभियान,परिसंपत्तियों की सफाई,जागरूकता गतिविधि जल संरक्षण और 15 अगस्त 2025 को अमृत सरोवर, सार्वजनिक स्थानों आदि सहित प्रमुख वास अवसंरचना स्थल ध्वजारोहण समारोह का समापन शामिल है।
कार्यक्रम में जिलों,ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया जिसमें स्थानीय संस्थाओं, ग्राम जल सेवा समितियों, स्व सहायता समूहों, पंचायती राज संस्थाओं, साथ ही स्कूली बच्चों, स्वयंसेवकों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को इस अभियान का नेतृत्व करने और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिए जाने हेतु अपील की गई । हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग की थीम अनुरूप तिरंगा फहराया जाने एवं इससे सम्बन्धित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए । व्यापक जनभागीदारी के साथ ही वेबसाइट पर झण्डा फहराने की सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अधिकाधिक संख्या में झण्डों की आपूर्ति स्थानीय स्तर से सुनिश्चित किया जाएगा ।
बैठक में डीएफओ विवेक सिंह, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर टी आर नाग, एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह,डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले , हरनीत कौर कलसी सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!