मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अधिवक्ता रोहित कुमार का आरोप उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के सदर तहसील में पहाड़ी नायब तहसीलदार के द्वारा यह बोला गया कि पैसा दोगे तभी ऑर्डर होगा क्योंकि विपक्षी इतना पैसा दे रस्कूलों में बाहरी प्रवेश पर रोक, पत्रकारों की निगरानी पर भी उठे सवाल…..गणेशोत्सव के अवसर पर शैक्षणिक सामग्री भेंट, विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन…धार रोड पर धंसा ट्रक का पहिया, एक लेन का आवागमन प्रभाविततेजाजी महाराज की नवमी पर आज भजन संध्या, कल होगा तुला दान व विशाल भंडाराछात्रों की गूंज में उमरबन से 200 छात्राएं पहुंचींवडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की मनावर में होगी भव्य आगवानीहमीरपुर :ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का एडीएम (नमामि गंगे) ने किया स्थलीय निरीक्षणतेज तूफान से 33 के वी लाइन गिरीफुटबाल का दंगल 33 टीमें ले रही है भागअधिवक्ता रोहित कुमार का आरोप उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के सदर तहसील में पहाड़ी नायब तहसीलदार के द्वारा यह बोला गया कि पैसा दोगे तभी ऑर्डर होगा क्योंकि विपक्षी इतना पैसा दे रस्कूलों में बाहरी प्रवेश पर रोक, पत्रकारों की निगरानी पर भी उठे सवाल…..गणेशोत्सव के अवसर पर शैक्षणिक सामग्री भेंट, विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन…धार रोड पर धंसा ट्रक का पहिया, एक लेन का आवागमन प्रभाविततेजाजी महाराज की नवमी पर आज भजन संध्या, कल होगा तुला दान व विशाल भंडाराछात्रों की गूंज में उमरबन से 200 छात्राएं पहुंचींवडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की मनावर में होगी भव्य आगवानीहमीरपुर :ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का एडीएम (नमामि गंगे) ने किया स्थलीय निरीक्षणतेज तूफान से 33 के वी लाइन गिरीफुटबाल का दंगल 33 टीमें ले रही है भाग
A2Z सभी खबर सभी जिले की

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: आईटीआई_पीपलानारायणवार में वर्ष 2026 के लिये प्रवेश प्रक्रिया शुरू,132 सीटों पर मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, 30 जून तक कराएं ऑनलाइन पंजीयन

WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: आईटीआई_पीपलानारायणवार में वर्ष 2026 के लिये प्रवेश प्रक्रिया शुरू,132 सीटों पर मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, 30 जून तक कराएं ऑनलाइन पंजीयन

पांढुर्णा /08 जून 2026/
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) पीपलानारायणवार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 मई 2026 से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन करा
सकते हैं।

संस्था में इस सत्र के दौरान पांच विभिन्न व्यवसायों में कुल 132 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें इलेक्ट्रीशियन की 40 सीटें, फिटर की 20 सीटें, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल की 24 सीटें, कोपा (COPA) की 24 सीटें तथा डीजल मैकेनिक की 24 सीटें शामिल हैं।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में पंजीयन कराया है और उसमें किसी प्रकार की त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि के दौरान उसमें सुधार भी कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई पीपलानारायणवार परिसर में विशेष हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। ऑनलाइन प्रक्रिया से अपरिचित अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन केंद्रों के माध्यम से अथवा संस्था में उपस्थित होकर हेल्पडेस्क की सहायता से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

संस्था प्रबंधन ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 30 जून 2026 का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।