A2Z सभी खबर सभी जिले कीकटनीमध्यप्रदेश

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न!

पवन श्रीवास्तव, कटनी

कटनी। कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह जायका रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम प्रदीप कुमार मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. यशवंत वर्मा और ब्लड बैंक प्रभारी, डॉ. मोहित श्रीवास्तव ने शिरकत की। संचालन अंकुर दुबे ने किया और सचिव अखिलेश पुरवार ने स्वागत भाषण दिया। संस्था के अध्यक्ष टीनू सचदेवा और महामंत्री रौनक खंडेलवाल ने अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया।सूचना मंत्री अंकित बिलैया ने संस्था के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल और गतिविधियों की जानकारी दी। महामंत्री रौनक खंडेलवाल और उपाध्यक्ष शंकर साधवानी ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। महिला विंग की अध्यक्ष मंजूबाला शर्मा ने संस्था में महिलाओं की सहभागिता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित तीन संस्थाओं का सम्मानित किया गया जिनमे सर्वशक्ति महिला सेवा समिति, मां लक्ष्मी गौ सेवा समिति, श्री महाकाल सरकार सेवा समिति शामिल है। मुख्य अतिथि एसडीएम प्रदीप कुमार मिश्रा ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. यशवंत वर्मा ने संस्था के रक्तदान और सामाजिक कार्यों की तारीफ की और बुजुर्गों और बीमार लोगों को परामर्श के लिए प्रेरित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!