A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :तेज़ रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

ललपुरा हमीरपुर। थाना क्षेत्र के टीकापुर डांडीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय छोटू निषाद की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। बीती रात छोटू निषाद अपने दोस्त 30 वर्षीय अमित कुमार निषाद के साथ बाइक से खेत की रखवाली करने जा रहा था।

छानी गांव से बजेहटा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Articles

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान छोटू निषाद ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अमित कुमार निषाद को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!