A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

केवीके के कर्मचारियों द्वारा 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन सोपा गया

Ashish yadav 19/5/25 Raipur

केवीके के कर्मचारियों द्वारा 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज कुलपति को ज्ञापन सोपा गया आपको बता दे की टीवीएस के कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय का एक अंग है एवं उनके कर्मचारियों द्वारा अपनी 6 सूत्री मांगों को बार-बार शासन प्रशासन तक पहुंचाने के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं होने के बाद आज खुद कर्मचारी संगठन के लोग एवं कर्मचारियों द्वारा कुलपति को ज्ञापन सोपा गया उनकी मांगे इस प्रकार है

1. विश्वविद्यालय के विनियमों के अनुसार KVK कर्मचारियों को GPF/NPS लाभों की पूर्ण बहाली की जाए।

 

Related Articles

2. चिकित्सा एवं अन्य वैधानिक भत्तों को विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारियों के लिए समान रूप से पुनः लागू किया जाए।

 

3. CAS एवं उच्च वेतनमान योजनाओं को पुनः लागू कर, निष्पक्ष कैरियर उन्नति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

4. IGKV अधिनियम, 1987 के अनुरूप “प्रसार” को विश्वविद्यालय के तीन मूल अधिदेशों में मान्यता देते हुए KVK कर्मचारियों को समान सेवा शर्तें प्रदान की जाएं।

 

5. सेवानिवृत्ति की आयु को नियमानुसार निर्धारित किया जाए-तकनीकी कर्मचारियों हेतु 65 वर्ष एवं गैर-तकनीकी कर्मचारियों हेतु 62 वर्ष।

 

6. सभी सेवानिवृत्ति उपरांत लाभ-पेंशन, ग्रेच्युटी, पारिवारिक पेंशन एवं चिकित्सा सुविधा-पूर्ण रूप से प्रदान किए जाएं।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!