A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा जिला कार्यालय पांढुरना में ” VB G RAM G act 2025 कार्यशाला संपन्न

125 दिन का गारंटीड रोजगार, ग्रामीण भारत की बदलेगी तस्वीर

भाजपा जिला कार्यालय पांढुर्णा में “VB G RAM G ACT 2025” कार्यक्रम संपन्न

 

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

Related Articles

 

*पूर्व जिलाध्यक्ष वैशालीताई महाले और जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने बताया—गांव बनेगा आत्मनिर्भर, 125 दिन मिलेगा रोजगार*

 

पांढुर्णा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पांढुर्णा में आज विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB G RAM G ACT 2025 के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में योजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई और इसे ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष सम्माननीय वैशालीताई महाले ने कहा कि ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुराने मनरेगा 2005 कानून को अधिक प्रभावशाली बनाते हुए अब इसे “विकसित भारत गारंटी का रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण” अर्थात VB RAM JI ACT 2025 के रूप में लागू किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नाम परिवर्तन नहीं बल्कि गांवों की आत्मनिर्भरता का नया अध्याय है। इस कानून के तहत ग्रामीणों को अब साल में 100 दिन के बजाय 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी। साथ ही अब रोजगार के लिए ग्रामीणों को अपना गांव छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। तटबंध सुधार, उन्नत खेती, कौशल विकास जैसे कार्यों के माध्यम से गांव में ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महाले ने कहा कि इस योजना के तहत ग्राम विकास योजना भी गांव के लोग स्वयं तैयार करेंगे, जिससे रोजगार के साथ-साथ गांव के विकास के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

वहीं कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीपजी मोहोड़ ने VB RAM JI योजना को विस्तार से समझाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से आज लाखों लोग बेहतर और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

जिलाध्यक्ष मोहोड़ ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस के शहजादे को मनरेगा बोलना भी नहीं आता, वह नरेगा बोलता है, लेकिन भाजपा हमेशा देशहित में कार्य करती है।”

उन्होंने सभी मंडलों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि हर बूथ पर चौपाल लगाकर इस योजना को आम जनता तक पहुंचाया जाए और घर-घर जाकर VB RAM JI ACT 2025 की जानकारी साझा की जाए, ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक योजना की सही जानकारी पहुंचे और जन जागरूकता अभियान को मजबूती मिले।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय मारोतरावजी खवसे की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष वैशालीताई महाले, महामंत्री अनिलजी कुमरे, विवेकजी गायकवाड़, VB RAM JI जिला संयोजक कृष्णकुमारजी डोबले, सह संयोजक रविजी फरकसे, आनंदजी ठाकरे, जिला उपाध्यक्ष सीतारामजी कोरडे, उज्जवल सिंहजी चौहान, यादवराव डोबले, मायाताई राऊत, राजेंद्रजी भकते, नगर पालिका अध्यक्ष संदीपजी घाटोडे, जिला पंचायत सदस्य सुनंदाताई डोंगरे, मंडल अध्यक्ष प्रकाश छगानी, कृष्णा सरेयाम, बालाभाऊ ठाकरे, नामदेव पाल, रजत गोरे, दुर्गेशजी उइके, प्रीति गिरारे, हर्षा बत्रा, क्रान्ति ढोंडी, शकुंन बालपांडे, प्रेरणा धुर्वे, सारिका घाटोंडे सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकजुटता के साथ VB RAM JI ACT 2025 को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प भी लिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!