A2Z सभी खबर सभी जिले की

माटीगढ़ डैम में श्री श्री 108 श्री लक्ष्मी नारायण 7 दिवसीय महायज्ञ सह राधे कृष्ण, शिव परिवार, एवं हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भव्य कलश शोभा यात्रा में उमड़े हज़ारों श्रद्धालु।*

मनोज कुमार चौहान की रिपोर्ट,,(अखंड भारत न्यूज़)

बाघमारा:माटीगढ़ डैम गोवर्धन पहाड़ी में सोमवार से आयोजित श्री श्री 108 श्री लक्ष्मी नारायण 7 दिवसीय महायज्ञ सह राधे कृष्ण, शिव परिवार, एवं हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन मौके पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकली. इस शोभा यात्रा में मुख्य रूप से सर्वश्री बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, बैजनाथ यादव,सौखी मांझी, इंदल यादव,लगन देव यादव,अशोक यादव,विरेन चौहान,राजकुमार साव,सुरेन्द्र यादव,राजकुमार यादव, मनोज यादव,भगवान चौहान,इंदल यादव,के के सिन्हा,सुनील चौहान,गोपाल चंद गोप,हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन पुरुष महिलाएं बच्चे बच्चीयां इत्यादि शामिल हुए तथा पुण्य के भागी बने यह महायज्ञ अयोध्या से पधारे स्वामी राम भद्राचार्य बाल योगी ज़ी महाराज एवं उनके सहयोगियों के सानिध्य में सम्पादित होगा. मालूम हो की सोमवार से प्रारम्भ इस महा यज्ञ में प्रथम दिन फाल्गुनकृष्णं प्रतिपदा जलयात्रा, पंचांगपूजन, मण्डपप्रवेश, अग्निमंथन वेदीपूजनादि आरंभ संध्याकालिन, मंगलमयी आरती जबकि दिनांक 03 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को फाल्गुनकृष्णं द्वितीया तिथि वेदीपूजन, हवण, श्री राधा कृष्ण, शिव परिवार एवं हनुमान विग्रह जल अधिवास दिनांक 04 फरवरी 2026 (बुधवार) फाल्गुनकृष्णं तृतीया तिथि वेदीपूजन, हवण, अन्नाधिवास मंगलमयी आरती दिनांक 05 फरवरी 2026 (गुरुवार) फाल्गुनकृष्ण चतुर्थी तिथि वेदीपूजन, श्री राधा कृष्ण विग्रह स्नपन (महास्नान) शर्कराधिवास, मध्वाधिवास, घृताधिवास, पुष्पाधिवास नगर भ्रमण रात्रि सज्जयाधिवास दिनांक 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) फाल्गुनकृष्णं पंचमी तिथि वेदीपूजन न्यास, प्रतिष्ठा एवं दोपहर(11:39 से 01:35 बजे वृष लग्न में प्राण प्रतिष्ठा) संध्या महाआरती, श्रीविग्रह राधा कृष्ण की। दिनांक 07 फरवरी 2026 (शनिवार) षष्ठी तिथि ब्रह्ममुहूर्त श्रीविग्रह दर्शन वेदी पूजन हवन एवं संध्या आरती दिनांक 08 फरवरी 2026 (रविवार) सप्तमी तिथि वेदी पूजन, हवन (सामूहिक) कन्या पूजन (श्री भागवद्भीठ पूजन, पूर्णादूति) भव्य भंडारा समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा. यह समस्त जानकारी यज्ञ समिति गोवर्धन पहाड़ी माटीगढ डैम बाघमारा के द्वारा दी गई।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!