A2Z सभी खबर सभी जिले की

नारायणगढ़ में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का नववर्ष मिलन समारोह संपन्न पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर संगठन प्रतिबद्ध दिनेश दीक्षित

नारायणगढ़ में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का नववर्ष मिलन समारोह संपन्न

पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर संगठन प्रतिबद्ध दिनेश दीक्षित

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

नारायणगढ़ न्यूज। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ, नई दिल्ली के तत्वावधान में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन नारायणगढ़ स्थित पाटीदार रिसॉर्ट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रसारण भाना इंडिया टीवी नेटवर्क के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर नीमच, मंदसौर, मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, टकरावत, संजय झारड़ा, नारायणगढ़, इंदौर, पीथमपुर, उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के संस्थापक दिनेश दीक्षित ने कहा कि पत्रकार समाज की वास्तविक आवाज होते हैं और ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ पत्रकारों के हित, सुरक्षा और अधिकारों के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन की 19 प्रमुख मांगें राष्ट्रीय स्तर पर शासन के समक्ष रखी गई हैं, जिन पर निरंतर प्रयास जारी हैं।
विशेष अतिथि सांसद प्रतिनिधि अरविंद पाटीदार ने कहा कि पत्रकार अनेक जोखिमों और चुनौतियों के बीच समाज तक सच्ची जानकारी पहुँचाते हैं, इसलिए शासन और समाज दोनों को पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर होना चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय ऑडिटर विवेक श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव मुकेश तिवारी, गुरजीत सिंह, अजय कुमार एवं वीरेंद्र जायसवाल (पीथमपुर) सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रदेश अध्यक्ष (असंगठित कामगार) रणजीत सिंह शक्तावत ने पत्रकारों की आत्मरक्षा एवं शासन की योजनाओं का लाभ पत्रकार समुदाय तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट, मनोज भागरिया, समाजसेवी सुरेश रूपरा (पूर्व मंडी अध्यक्ष), बिंदिया गोयल, ममता कुंवर, जय राज सिंह चौहान (नगर पंचायत अध्यक्ष) सहित अनेक अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।
इस दौरान निडर सेवा संस्था अध्यक्ष शहजाद हुसैन, बाबूलाल ढाका एवं प्रकाश बंसल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें ऋषभ दक, निखिल चरेड़, बाबूलाल चौधरी, पंकज जैन, रवि पोरवाल, बंसीदास बैरागी एवं मुकेश बैरागी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम का आयोजन मुकेश धनगर, नीलेश शर्मा एवं महेश मरेठा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, इसके पश्चात अतिथियों एवं पत्रकारों को सम्मान पत्र, शील्ड एवं सदस्यता कार्ड प्रदान किए गए।
पाटीदार रिसॉर्ट के संचालक दशरथ पाटीदार सहित अतिथियों एवं पत्रकारों का स्वागत मुकेश भाना, नीलेश शर्मा, रामप्रसाद राठौर, मुकेश बैरागी एवं मुकेश धनगर सहित संघ के सदस्यों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश महामंत्री दीपक प्रजापति (मल्हारगढ़) ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंदसौर, नीमच, इंदौर, पीथमपुर, कानपुर (उत्तर प्रदेश) सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!