A2Z सभी खबर सभी जिले की

FIR होने के 40 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नही हुई एक भी गिरफ्तारी

स्वर्णनगरी में अपराधियो के हौसले बुलंद असामाजिक तत्वों ने युवक पर किया जान लेवा हमला। FIR होने के 40 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नही हुई एक भी गिरफ्तारी आखिर क्यों पुलिस प्रशासन अपराधियो पर नही कर रहा कार्यवाही पीड़ित को सता रहा दुबारा हमले का डर, कभी भी कर सकते है दुबारा हमला

स्वर्णनगरी में अपराधियो के हौसले बुलंद

 

असामाजिक तत्वों ने युवक पर किया जान लेवा हमला।

 

Related Articles

FIR होने के 40 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नही हुई एक भी गिरफ्तारी

 

आखिर क्यों पुलिस प्रशासन अपराधियो पर नही कर रहा कार्यवाही

 

पीड़ित को सता रहा दुबारा हमले का डर, कभी भी कर सकते है दुबारा हमला

संवाददाता : कोजराज परिहार /जैसलमेर

जैसलमेर में असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय समाप्त होता नजर आ रहा है जिसके चलते ही ग्राम अमरसागर के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वही के निवासी प्रेम कुमार पर धारदार हथियार व सरिया रोड से जानलेवा हमला कर दिया और हमलावर पीड़ित को बेहोशी की हालत में छोड़ कर भाग गए ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेंस से श्री ज्वाहिर हॉस्पिटल लाया गया जहां पीड़ित का उपचार जारी है। हमले को लेकर पीड़ित प्रेम कुमार ने कोतवाली थाने में नामजद मुकदमा भी दर्ज करवाया है पीड़ित का कहना है की एफआईआर दर्ज होने के 40 घंटे बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपी होने के बाद भी पुलिस द्वारा मुजरिमों को गिरफ्तार नहीं किया गया।

पीड़ित प्रेम कुमार ने बताया की मुझे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि जानलेवा हमले के बाद आरोपी मेरे गले से सोने की चेन, और जेब से 25000 हजार रुपए भी निकाल कर ले गए। पीड़ित का कहना है कि अपराधी कभी भी उसपर दुबारा हमला कर सकते है, पुलिस प्रशासन कार्यवाही नही कर रहा है जिससे अपराधियो के हौसले बुलंद है, पीड़ित का कहना है पुलिस प्रशासन तुरंत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करे ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button