

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। गुरुवार को हिंदूवादी संगठनों के बवाल के बाद शुक्रवार को कस्बे में शांति रही। सुबह से बाजार में चारों तरफ चहल-पहल नजर आई और पूरे दिन बाजार गुलजार रहा। जुमा का दिन होने कारण पुलिस मस्जिदों में खास नजर रखी। लेकिन अफवाहों का बाजार दिनभर गर्म रहा। लोग जगह जगह गुरुवार को हुए प्रदर्शन की चर्चा करते रहे। पुलिस भी दिनभर अफवाहों पर कड़ी नजर बनाए रखी।
गुरुवार को हिंदूवादी संगठनों के बवाल के बाद शुक्रवार को कस्बे में पूरी तरह शांति रही। सुबह से कस्बे का पूरा बाजार समय पर खुला और पूरे दिन गुलजार रहा। लेकिन अफवाहें दिनभर तैरती रही। लोग जगह-जगह गुरुवार की घटना को लेकर आपस में चर्चा करते नजर आए। पुलिस सुबह से पूरी तरह से अलर्ट नजर आई और अफवाहों पर कड़ी नजर रखी। कस्बे में शुक्रवार को जुमा की नमाज के चलते मस्जिदों में भी कड़ी नजर रखी। सीओ सदर भी आरोपी के घर के पास स्थित आयशा मस्जिद में पहुंचे और शांति व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश दिए। शुक्रवार को पूरी तरह से शांति रही और सब कुछ पूर्व की तरह नजर आया। दोनों समुदाय की दुकान पूर्व की भांति खुली और कारोबार हुआ। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि कस्बे में किसी तरह का तनाव नहीं है और पूरी तरह से शांति रही।