

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर । जिला धार ।। जेसीज हायर सेकेण्डरी स्कूल स्वामी विवेकानंद जयंती पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने योग एवं मिनी मैराथन में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। संस्था प्राचार्य मदनसिंह चौहान ने स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भाजपा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, नवागत एसडीओपी ब्रजेश मालवीय, तहसीलदार विजय कुमार तलवारे एवं विशेष अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, अखिल भारतीय सिर्वी समाज के कैलाश मुकाती, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, योग प्रशिक्षक अनिल शर्मा एवं गायत्री मदिर के पंडित राकेश पुरोहित उपस्थित थे।

अतिथियों ने अपने भाषण में युवाओं को योग के महत्व के बारे में बताया एवं इसी मंच पर एक समाचार पत्र के वार्षिक केलेन्डर का विमोचन किया गया। संस्था अध्यक्ष दिनेश पाटीदार कोषाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, सचिव मनोहर जैन ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गणेश पाटीदार ने किया। आभार प्रधानाध्यापिका नमिता रणपिसे ने माना।