A2Z सभी खबर सभी जिले की

दादा गुरुदेव का कालीबावड़ी उटावद आगमन पर भव्य स्वागत

1500 पैदल पदयात्रियों के साथ चौथी बार मां नर्मदा की निराहार पदयात्रा


रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। धार।। पिछले पांच वर्षों से से निराहार मां नर्मदा के जल पर मां नर्मदा की अखंड परिक्रमा कर रहे खंडवा के दादा धूनी वाले के प्रतिरूप स्वामी दादा गुरु का गुरुवार को कालीबावड़ी में नगर आगमन हुआ! जिनका भव्य स्वागत नगर वासियों के द्वारा किया गया! ढोल डीजे के साथ दादा गुरु को ग्राम के नमो मांगलिक भवन के सामने बने पंडाल में ले जाया गया! भक्त मार्ग में आगे आगे चलकर मार्ग में फूल बरसाते तथा दादा गुरु के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे ! दादा गुरु के साथ साध्वी ऋतुंबरा देवी की शिष्या साध्वी सत्यप्रिया दीदी भी साथ थे। वे भी मां नर्मदा की परिक्रमा कर रही हे ! दादा गुरु का दोपहर में ग्राम पंचायत उटावद में दोपहर का भोजन और विश्राम था।

Related Articles

ग्राम पंचायत उटावद के ग्राम पंचायत सचिव अनिल सेन के निर्देशन में सारी व्यवस्था रही ! उटावद से विश्राम के बाद नर्मदा परिक्रमा कालीबावड़ी के लिए रवाना हुई , ग्राम रामाधामा में सरपंच गोपाल मुवेल, ग्राम अहिरवास में डॉ राधेश्याम अलावा, डोंगर सिंह चौहान, कमल मौर्य, सरपंच सुरेश चौहान ने स्वागत किया। तत्पश्चात सभी कालीबावड़ी पहुंचे जहां सरपंच हंसराज चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवीसिंह चौहान, भाजपा नेता आशीष गोस्वामी, डॉ राकेश वर्मा ने दादा गुरु व सभी परिक्रमा वासियों का स्वागत किया।

सभी के लिए नमो मांगलिक भवन में भोजन व्यव्स्था रखी गई।जिसमे नर्मदा परिक्रमा वासियों सहित ग्राम वासियों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की! इस अवसर पर दादा गुरु के प्रवचनों और मां नर्मदा जी की आरती का आयोजन हुआ ! शनीवार को समर्थ दादा गुरु का रेवाकुंड। मांडू के लिए प्रस्थान हुआ , कालीबावड़ी नगर के प्रभु राठोड़, अशोक सेन, डा प्रहलाद सोनी, आयुषी झवर, राजू राठौड़, मनोज राठोड़, प्रकाश प्रजापति, आयुष कर्मा के द्वारा मांडू मार्ग पर स्वागत सत्कार किया गया।पूरी यात्रा में धरमपुरी थाना के थाना प्रभारी संतोष यादव, आरक्षक रामेश्वर जमरे, चेतन जात, एसआई दिनेश सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक सुरक्षा में तैनात रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!