A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:उत्तर प्रदेश की सफाई मजदूर संघ की शाखा मौदहा का चुनाव संपन्न,कामता प्रसाद राव बनाए गए संघ के अध्यक्ष

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर।उत्तर प्रदेश की सफाई मजदूर संघ की मौदहा शाखा का आज दिनांक 7 दिसंबर 2025 को चुनाव ओरी तालाब स्थित पार्क में संपन्न हुआ, जिसमें बैठक की अध्यक्षता दिलावर प्रसाद आजाद ने की, इस मौके पर सर्वसम्मत से कामता प्रसाद राव को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रामविलास खोटे को महामंत्री सम्राट बाल्मीकि को उपाध्यक्ष को महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी और उपाध्यक्ष अनसुइया को चुना गया, कोषाध्यक्ष पद पर विजय मधुपिया किया गया, उपकोषाध्यक्ष रवि कुमार, दीपक कुमार को उपमंत्री, रतिराम बाघमारे व ब्रजकिशोर को प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री के पद पर मुकेश कुमार व बादल का मनोनयन किया गया। विकास मधुपिया व संदीप कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया, सुरेश कुमार को ऑडिटर के रूप में चुना गया। संगठन के अध्यक्ष कामता प्रसाद राव ने कहा कि मैं अपने संगठन का दायित्व पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा, साथ ही प्रत्येक सदस्य के सुख दुख में उसके साथ खड़ा रहूंगा, जहां मेरी जरूरत होगी वहां मैं सबसे पहले खड़ा मिलूंगा।

 

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button