A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग, पिता पुत्री झुलसे

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर रिसाव से आग लगने के चलते जहाँ गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया तो वहीं पिता पुत्री भी झुलस गए। बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम ऊपरी निवासी राकेश शर्मा पुत्र लक्ष्मी शर्मा के घर में उस समय आग लग गई जब उनकी लडकी घर में गैस सिलेंडर रिसाव के कारण आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिस कारण घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान इनवर्टर, फ्रिज, गैस चूल्हा सहित लाखों रुपये का सामान स्वाहा हो गया वही आग बुझाने गए राकेश शर्मा और उनकी पुत्री अनुराधा बुरी तरह से झुलस गए।सूचना पर पहुंची बिंवार पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और दोनों पिता पुत्री को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर दोनों का इलाज किया गया।

Related Articles

फोटो-जले हुए घर की

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!