A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेशिमलाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रवास पर 4 से 8 मई तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रदेश के 5 दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। उनका 6 मई को धर्मशाला जाने का कार्यक्रम है, जहां पर वह केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए यहां प्रदेश सचिवालय में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें डी.जी.पी. संजय कुंडू, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ओंकार शर्मा, देवेश कुमार, आर.डी. नजीम, राकेश कंवर, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। राष्ट्रपति 7 मई को प्रसिद्ध शक्तिपीठ तारादेवी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी, जहां वह प्रसाद ग्रहणम कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Show More
Back to top button