

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कस्बे के बाहर कपसा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के निकट बजरंग बली मंदिर में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आरंभ हो गया जिसमे बाहर से साधु संतों और भक्तो का आगमन शुरू हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चल रहे वार्षिक मेले में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भव्य कलश यात्रा के बाद कथा वाचक आचार्य संदीप महाराज ने पहले दिन भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है,जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया, वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। पं. ओझा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है, भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है।अधिक मास में इसके श्रवण का महत्व है।भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद,उपनिषद का सार रूपी फल है। यह कथा रूपी अमृत देवताओं को भी दुर्लभ है। इस मौके पर छिमौली, सिजनौडा,परछा, सीजनौडा, सिजवाही,भैंसता,सहित क्षेत्र से आए हुए श्रद्धालुओं ने कथा वाचक के स्वर सुन भाव विभोर हुए।