
सोलन पुलिस ने दो चोर धरे
दिनाक 21-02-2024 को श्री तुलसी राम निवासी डाoखाo जाबली तहo कसौली जिला सोलन ने पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायतपत्र प्रेषित किया कि यह बढ़ोग में बतौर सुपरवाईजर काम करवा रहे है । दिनांक 31-01-2024 से दिनाक 02-02-2024 के बीच से इनके स्टोर/कमरा से कोई नामालूम शख्स 130 किलो सरिया, एक इलेक्ट्रिक आरा व 5 लीटर पेट्रोल जो केनी में रखा हुआ था चोरी करके ले गये है । जिस पर अभियोग अधीन धारा 457,380 भा०द०स० के तहत पुलिस थाना धर्मपुर में पजीकृत किया गया था । अभियोग के अन्वेषण के दौरान उक्त मामले में आरोपी *सुनील कुमार पुत्र श्री जय पाल निवासी कुमारहटटी तह० व जिला सोलन हि०प्र0 उम्र 22 वर्ष व आरोपी दीपक कुमार पुत्र श्री धनी उराव निवासी डाo खा0 कुमारहटटी तहo व जिला सोलन हि०प्रo उम्र 21 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया है । दोनो आरोपियो की पुलिस हिरासत रिमाण्ड हासिल करके गहनता से पुछताछ जारी है ।

