A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेत्र चिकित्सा सहायक श्री शर्मा के सेवा निवृत्त होने पर स्टाफ ने दी विदाई

नेत्र चिकित्सा सहायक श्री शर्मा के सेवा निवृत्त होने पर स्टाफ ने दी विदाई

 

 

राहुल सेन मांडव

Related Articles

मो 9669141814

 

नालछा न्यूज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नालछा के नेत्र चिकित्सा सहायक विनोद कुमार शर्मा 30 सितंबर 2025 मंगलवार को सेवा निवृत्त हुए। विगत 37 वर्षों से नालछा अस्पताल में कार्यरत होकर अपने सेवा काल में गरीब आदिवासी लोगों के लगभग 16 हजार ऑपरेशन करके रोशनी प्रदान करने में सहयोग किया। श्री शर्मा के सेवानिवृत होने पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जोगिंदर सिंह डावर ने उन्हें शाल श्रीफल भेंट कर विदाई दी। इस अवसर पर चिकित्सालय स्टाफ के कैलाश काजदे, संजय ग्वाल, महेश नादरवाल सहित सभी ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें विदाई दी। सभी का आभार डॉक्टर चमनदीप अरोरा ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!