दौसाराजस्थान

भारत विकास परिषद दौसा की समूह गान प्रतियोगिता हुई संपन्न

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। भारत विकास परिषद दौसा की समूह गान प्रतियोगिता दिनांक 21 सितंबर रविवार सत्यनारायण गार्डन गुप्तेश्वर रोड पर संपन्न हुई।

परिषद सचिव विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि समूह गान प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दिनेश नाटाणी , विष्णु देव खंडेलवाल प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी , जिला संयोजक राजेश जटवाड़ा, कोषाध्यक्ष सचिन मोदी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष संजय पीलवा ने की।
परिषद सचिव विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिंदी एवं संस्कृति दोनों वर्ग मिलाकर संस्कार भारती विद्यालय प्रथम स्थान पर , द्वितीय स्थान पर प्रियदर्शनी विद्यालय एवं तृतीय स्थान पर आदर्श विद्या मंदिर के गेटोलाव रहा ।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया तथा प्रथम ,द्वितीय स्थान वालों को शील्ड व तृतीय स्थान पर रहने वाले को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विद्यालयों को सम्मान पत्र दिया गया।
कार्यक्रम संयोजक मुकेश डांगरवाड़ा ने बताया कि निर्णायक मंडल में श्री पुष्पेंद्र कुमार एवं श्री राहुल शर्मा रहे।
कार्यक्रम में महिला सहभागिता प्रभारी जागृति रेला,सहभागिता प्रभारी संपर्क विजय लक्ष्मी गुप्ता ,महिला प्रमुख कविता रेला , कृष्णा खंडेलवाल ,संयुक्त सचिव पिंकी सकट , विपिन जैन, श्याम भेडोली,अमित भेड़ौली, संजय जैन, रामरतन आकड़,मुकेश डांगरवाड़ा, राहुल शर्मा ,विष्णु देव खंडेलवाल, दिनेश नाटाणी,राजेश जटवाड़ा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!