
रिपोर्ट-आरिफ खान आगर मालवा
पीएम मोदी के जन्मदिन ‘सेवा पखवाड़ा’ बैठक में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष मालवीय: स्वदेशी अपनाओ और ‘लोकल फॉर वोकल’ को महत्व दो
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
नल नियुक्त पार्टी पदाधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित हुई।
आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी की प्रथम बैठक मार्केटिंग प्रेस छावनी आगर में कामकाजी एवं पखवाडा के संबंध में सम्पन्न हुई। सभी नव नियुक्त पार्टी जिला पदाधिकारी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे देश में ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन कर रही है। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसी कड़ी में, जिले में भी विभिन्न प्रकार के सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम कराए जाने के लिए संयोजक के रूप में वरिष्ठ नेता कैलाश कुंभकार को बनाया है। इसी के साथ टोली को भी नियुक्त किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने बताया कि ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान हर बूथ और मंडल स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस पहल से न केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाया जाएगा, बल्कि समाज में सेवा भाव को भी बढ़ावा मिलेगा। यह आयोजन युवाओं को भी सामाजिक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि हमें केवल विदेशी सामानों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। “लोकल फॉर वोकल” अभियान प्रधानमंत्री का एक दूरदर्शी विचार है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहित करेगा।
कार्यक्रम के संयोजक कुंभकार ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ‘सेवा पखवाड़ा’ का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव और समाज के प्रति उनके समर्पण को लोगों तक पहुंचाना है। इस दौरान, भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता मिलकर समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के लिए काम करेंगे। जिला में सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण अभियान, वृक्षारोपण और जल संरक्षण, वृद्धाश्रम और अनाथालय में सेवा, टीबी मुक्त भारत अभियान आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कार्यकर्ता सभी कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग संगठन ऐप पर करेंगे। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में गोविन्द सिंह बरखेडी, करणसिंह यादव,श्यामसिंह परिहार,महामंत्री मंयक राजपूत,पुर्व विधायक फुलचंद वेदिया, गोपाल परमार आदि मंचासीन थे। व अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने की। बैठक में मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापत, प्रहलाद सिंह चौहान,रेखा यादव, सुरेंद्र सिंह परिहार,अतंरसिंह,मेरबानसिंह, राजेश आर्य,डा सौरभ जैन, भवंरसिंह,बंजरग पाटीदार,पवन वेदिया, दरबार सिंह, अरविंद आर्य सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के लिए प्रभारियों की नियुक्ति
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में बनाने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा व आभार जिला महामंत्री सुरजसिंह परिहार ने माना। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।