A2Z सभी खबर सभी जिले की

जमानिया ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढ़ड़नी में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किया

गाजीपुर = जमानिया ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढ़ड़नी में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किया उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी खुलने के वजह से विद्यार्थियों में खुशी का माहौल देखा गया आपको जानकारी देते चलें कि बीते 15 अगस्त को लाल किला के प्राचीन से अवाहन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को डिजिटल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे इसको देखते हुए वहां के छात्रों ने बताया कि बहुत ही शानदार और बहुत ही बेहतर हम लोगों को सुविधा मिल गया जिससे कि हम लोगों को करीब 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करके जाना पड़ता था और डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा लेनी पड़ती थी वैसे भी प्राइवेट लाइब्रेरी वाले पैसा लेते है और अपने अनुसार सुविधा देते हैं यदि देखा जाए तो मध्यम वर्गीय परिवार के लोग इसका सुविधा से वंचित रह जाते हैं आज यह लाइब्रेरी खुल जाने की वजह से मध्यम व नीम वर्ग के परिवार के लोग भी सुविधा इसकी ले पाएंगे वही बताते चलें कि हाईटेक पंचायत भवन सीसी कैमरा सहित कई अन्य सुविधाएं भी पंचायत भवन में उपलब्ध है जिससे कि ग्राम पंचायत के लोगों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े सब कुछ वहीं पर सुविधा मिल सके। इस मौके पर भाजपा के उत्तरी मंडल के मंडल अध्यक्ष, रविंद्र यादव भाजपा नेता, अनिल बिना, जिला कार्य समिति सदस्य काशीनाथ तिवारी, ग्राम सचिव रामनारायण यादव, ग्राम प्रधान लल्लन पासवान सहित प्रतिनिधि करीब सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!