
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। सार्थक एकेडमी गणपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई जिसके साथ ही खेल समारोह आरोग्यम 2k25 का आगाज भी हुआ। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था में स्थापित गणेश जी के पूजन और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद व फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की प्रतिमा का पूजन और माल्यार्पण कर हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रत्न अवार्ड से सम्मानित एवं म. प्र. खेल और युवा कल्याण विभाग के मनावर ब्लॉक को- ऑर्डिनेटर डॉ. विशाल दामके जी व विशेष अतिथि के रूप में संस्था उपाध्यक्ष श्री सुनील जी पाटीदार उपस्थित रहे। संस्था प्राचार्य डॉ अनिल पाटीदार ने दोनों अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच में माध्यम डॉ दामके जी ने विद्यार्थियों को जीवन में खेलो के महत्व और खेल के क्षैत्र में अपना भविष्य निर्माण कैसे हो, खेल से कैसे रोजगार का सृजन होता है इस दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया ।
साथ ही म प्र शासन की खेलों से जुड़ी योजना मां तुझे सलाम के बार में भी जानकारी प्रदान करते हुए शासन के नशा मुक्त अभियान के बारे में भी जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह प्रदान की और बताया कि कैसे शिक्षक और संस्था विद्यार्थियों को नशे के जाल से बचा सकते हैं। मैदान पर खेलों के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ दामके जी द्वारा खेल सामग्री का पूजन किया गया और संस्था का ध्वजारोहण किया गया इसके उपरांत उनके द्वारा हॉकी, जेवलिन और गोला फेंककर खेलों की औपचारिक शुरुआत भी की गई। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ दामके जी ने संस्था के विद्यार्थियो को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में संस्था की और छात्र संघ के अध्यक्ष आर्यन सिंह तोमर ने भी मंच के माध्यम से अपने भाषण में संस्था की उपलब्धियों को गिनाया। इस अवसर पर संस्था की श्रीमती रंजना यादव ने खेलों के महत्व पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में संस्था के समस्त विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षक शिक्षिकाएं और संस्था के दोनों खेल प्रशिक्षक श्री अंतिम मंडलोई एवं सुश्री मोनिका राठौड़ भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में संस्था की और से श्री हीरालाल चोयल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन श्री जगदीश भार्गव एवं दीपक सिंह राठौर ने किया। शिक्षक नितेश कर्ण ने कार्यक्रम का आभार प्रकट किया। जानकारी संस्था के अकादमिक कॉर्डिनेटर श्री दिलीप चौहान जी के द्वारा दी गई।