

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर।ग्राम विकास योजना अन्तर्गत लगभग चार महीने मजदूरी करने के बाद मजदूरी नहीं मिलने से परेशान मजदूरों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मजदूरी दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रीवन निवासी रामदास के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन से अधिक मजदूरों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि उन्होंने ग्राम विकास योजना के तहत कुनेहटा गांव में वर्ष 24-25में लगभग चार महीने मजदूरी की थी जिसकी मजदूरी लगभग सवा दो लाख रुपये से अधिक होती है लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव हमारी मजदूरी नहीं दे रहे हैं जिससे हमारे परिवार परेशानी में आ गए हैं।लेकिन ग्राम प्रधान अब मजदूरी देने से मुकर रहा है। पीडितों ने मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई है। इस दौरान शोभा, रामजनकी, रिंकू, कंचन, रामदास, कमलेश, जगरूप सहित दर्जनों मजदूर मौजूद रहे।
