A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला अस्पताल बड़वानी की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर की सख्ती, सिविल सर्जन को लगाई फटकार।

रवि शिमले

जिला अस्पताल बड़वानी की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर की सख्ती, सिविल सर्जन को लगाई फटकार।

रवि शिमले अखंड भारत न्यूज़ चैनल बड़वानी

मो 7024401114

Related Articles

बड़वानी/मध्यप्रदेश

 

जिला प्रशासन बड़वानी की कलेक्टर ज्योति सिंह ने बुधवार दोपहर अचानक जिला अस्पताल के महिला चिकित्सालय और प्रसूति वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डों में गंदगी, अत्यधिक भीड़, स्वच्छ पेयजल की कमी और खराब पड़े कूलरों की स्थिति देखकर कलेक्टर नाराज हो गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में मरीजों और उनके परिजनों के लिए स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, शुद्ध हवा और बैठने की समुचित व्यवस्था अनिवार्य है। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में कूलर लगाने और खराब कूलरों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को गर्मी से राहत मिल सके।

ओपीडी पंजीकरण होगा डिजिटल, लंबी कतारों से मिलेगी राहत

निरीक्षण के दौरान ओपीडी में लगी लंबी कतारों पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया को तेज और डिजिटल माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।

नवजात शिशु आईसीयू का निरीक्षण, मृत्यु प्रमाणीकरण का ऑडिट

कलेक्टर ने नवजात शिशु आईसीयू का भी निरीक्षण किया और भर्ती शिशुओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने नवजात मृत्यु के मामलों का ऑडिट कराने तथा मृत्यु के कारणों की विस्तृत समीक्षा कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। एचआरटी यूनिट की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।

डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और बैठने की व्यवस्था के निर्देश

वार्डों में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की अव्यवस्था दोबारा नहीं दिखनी चाहिए। अस्पताल प्रबंधन को मूलभूत सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराने के लिए जवाबदेह रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More
Back to top button