

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। बीती रात कस्बे में हार्टअटैक के चलते रिटायर्ड लेखपाल सहित एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
सर्दी का सितम बच्चों,वृद्धों में कहर बरपा रहा है। कस्बे के वार्ड संख्या आठ निवासी रिटायर्ड लेखपाल साजन वाल्मीकि (62) को घर पर ही अटैक पड़ गया। परिजन इसको सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसी तरह वार्ड संख्या दो निवासी रामबली सोनकर (75) रात में घर में बिस्तर पर ही मृत पाया गया। गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार कस्बे के मोक्ष धाम में किया गया।