

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार मां नर्मदा के किनारे मां नर्मदा मन्दिर में ग्राम सेमल्दा, अछोदा एवं करौली क्षेत्र के मां नर्मदा के भक्तगण एवं कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान कोटेश्वर तीर्थ के अध्यक्ष मोहन पाटीदार भवरिया एवम समिति के सदस्यों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई जिसमें घाट निर्माण की प्रक्रिया पर चर्चा हुई है। कार्यक्रम का प्रारंभ गायत्री मंत्र एवं मां नर्मदा के पूजन के साथ किया गया । हरीश पाटीदार ने संचालन में घाट निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए घाट निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला ,सभी उपस्थित मां नर्मदा के भक्तों का परिचय करवाया गया उसके पश्चात महेंद्र कामदार निसरपुर द्वारा मां नर्मदा घाट निर्माण एवं संरक्षण समिति कोटेश्वर तीर्थ के द्वारा वर्ष 2012 से अभी तक नर्मदा किनारे बसे हुए मंदिर धर्मशालाएं तीर्थ स्थान को बचाने के लिए जन सहयोग से अभी तक 6 घाटों के निर्माण की विस्तृत जानकारी प्रारंभ से आज तक की प्रदान की गई। समिति के द्वारा अभी तक कोटेश्वर तीर्थ, रोहिणी तीर्थ राजघाट, कसरावद, देवपथ लिंग बोड़वाड़ा में मां नर्मदा घाट निर्माण जन सहयोग से करवाया गया। वराह नगर ग्राम बडदा बकानेर के पास भी मां नर्मदा जयंती के पर्व पर घाट निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय पूर्व में लिया जा चुका है।

रणवीर सिंह तोमर सेमल्दा वालों ने अपने उद्बोधन मे उन्होंने कहा कि हीरापुर वाले महाराज जी ने मात्र 60 दिनों में यंहा पर मंदिर निर्माण करवाया और पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल द्वारा 21 लाख रुपये स्वीकृत करवाई थी जिसमे से 17 लाख की लागत से टिन सेट हेतु राशि प्रदान की गई ओर 4 लाख रुपये से 24 घण्टे बिजली के लिए दिए गए उद्बोधन में कहा कि सोमवार की कावड़ यात्रा में यहां लगभग डेढ़ लाख मां नर्मदा के भक्त एवं कांवड़ियों का आगमन हुआ था मुक्तिधाम समिति के पास ₹500000 हैं उससे मुक्तिधाम का पुनर्निर्माण कराना है और मुक्तिधाम को डूब से बाहर बनाना है ओर मां नर्मदा घाट निर्माण करना भी अति आवश्यक है उन्होंने पूर्णकालिक सेवा देने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित समस्त मां नर्मदा भक्तों ने सर्वानुमती से निर्णय लिया की जन सहयोग से घाट का निर्माण जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए। रामेश्वर पाटीदार करौली ने इस हेतु घाट निर्माण की डिजाइन उसकी लंबाई चौड़ाई घाट कैसे बनाना यह सब मां नर्मदा घाट समिति सेमल्दा एवं मोहन पाटीदार भवरिया एवं कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान कोटेश्वर तीर्थ तय करें हम सब पूर्ण रूप से सहमत है और हम सहयोग प्रदान करेंगे ।
डॉक्टर राधेश्याम पाटीदार ने भी अपना पूर्ण समय देने का संकल्प लिया। सरदार सिंह अछोदा ने कहा कि जनसहयोग से घाट निर्माण किया जाना चाहिए मुकेश अछोदा ने कहा हमारे गांव के नर्मदा भक्त पूर्ण सहयोग देंगे सर्वानुमति से घाट निर्माण का निर्णय लिया गया जन सहयोग से घाट निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर सर्वप्रथम हरीश पाटीदार मनावर के द्वारा 51000 दान की घोषणा की गई है और भगवान भाई पाटीदार कोलगांव वालों ने 25500 की घोषणा की है। देवेन्द्र पाटीदार धुलसर ने कहा कि मैं अंत्येष्टि के समय आया तो मैंने एक व्यक्ति को डूबते हुए देखा तो बहुत कष्ट हुआ लेकिन ईश्वर की कृपा से उसे बचा लिया गया। मैं भी तन मन धन से सहयोग करूंगा। कार्य प्रारंभ करने हेतु एक समिति का गठन किया गया जिसमें सेमल्दा, अछोदा, करौली एवं अन्य ग्राम के समाजसेवी व्यक्तियों को लिया गया बैठक में नवीन कवठी राजेन्द्र पटेल, कृष्णपाल सिंग चौहान, दादू सिंग मंडलोई, प्रवीण मंडलोई, चेतन पाटीदार, मनहोर पाटीदार, हुकुम पाटीदार, गजानन्द यादव एवं नर्मदा भक्त उपस्थित रहे। राजपाल सिंग चौहान ने आभार व्यक्त किया।