Uncategorized

भाजपा मंडल सारंगी के कार्यकर्ताओ द्वारा मंडी परिषद में मनाया गया 10 वा योग दिवस*

 

 

सारंगी – अमित पाटीदार

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज जगह-जगह योग शिविर का आयोजन किया गया इसी कड़ी मे सारंगी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओ ने मंडी परिसर मे सामुहिक योग का आयोजन किया सभी ने लोगों ने योग किया इसके साथ ही स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

*योग से स्वास्थ्य व पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

 

मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी ने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नारा दिया है एक पेड़ मां के नाम. सभी लोगों को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देख,रेख करनी चाहिए., पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है. धरती मां का श्रृंगार पेड़ पौधे हैं. उन्होंने पर्यावरण और धरती के संरक्षण के लिए पौधे लगाने और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग करने का संदेश दिया.

 

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी,युवा मोर्चा जिला उपाध्याय जीतेन्द्र गेहलोत, सारंगी सरपंच फुन्दि बाई मैडा़,महामंत्री रामचंद्र भुरिया,जन जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेजमल सोलंकी , भाजपा के वरिष्ठ, जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता और भाजपा मंडल व मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button