

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । बालू लदे ट्रैक्टर को एसडीएम न्यायिक ने कस्बे के नेहा चौराहा पर रोकने का प्रयास किया तो चालक चलते हुए ट्रैक्टर से कूद कर भाग निकला। जिससे अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में कई लोग बाल बाल बच गए। मौजूदा समय में विभिन्न बालू खदानों से मनमानी तरीके से ट्रैक्टर चालक बालू लाकर कस्बा सहित विभिन्न गांवों में सप्लाई करते है। बुधवार को सुबह करीब 6:00 बजे एसडीएम न्यायिक केडी शर्मा मुख्यालय की ओर जा रहे थे। तभी मौदहा की तरफ एक बालू लदा ट्रैक्टर जाता हुआ दिखाई दिया। इस पर उन्होंने इसे रोकने का प्रयास किया। इससे ट्रैक्टर चालक चलते हुए ट्रैक्टर से कूद कर भाग निकला और अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गया। इसके चलते वहां से गुजर रहे कई लोग बाल बाल बच गए। एसडीएम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया।अग्रिम कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को पत्राचार किया गया है।