
सिंगरौली: सिंगरौली पुलिस जन-चौपाल: आपकी पुलिस आपके द्वार, जन समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास साइबर फ्रॉड से दी गई जानकारी।
बरगवां व मोरवा थाना क्षेत्र में लगा जन चौपाल ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।
सिंगरौली : पुलिस महानिरीक्षक रीवा गौरव राजपूत के निर्देशन व सिंगरौली पुलिस अधीक्षक सियाज के,एम के मार्गदर्शन मे पुलिस द्वारा जन-चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिंगरौली जिले के बरगवां एवं मोरवा थाना क्षेत्र में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना एवं पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।आयोजित जन चौपाल में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा भूमि विवाद, कानून व्यवस्था, नशाखोरी, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं यातायात संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए लोगों को कानून एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनना और उनका शीघ्र समाधान करना है। साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर ठगी अथवा अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में पहुंचकर सीधे संवाद करना एक सराहनीय कदम है, जिससे आमजन की समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो पा रहा है।
