A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :भीषण गर्मी में जगह जगह किया शर्बत वितरण

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। इस समय चल रहे नौतपा के कारण पूरा क्षेत्र भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है, जिसके चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी और समाजसेवी संस्थाओं की ओर से राहगीरों को शर्बत वितरण किया जा रहा है। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के कारण पारा 45°cके आसपास टिका हुआ है गर्मी की भयावहता को देखते हुए तहसील मौदहा में तहसीलदार शिखर मिश्रा की अगुवाई में आगंतुकों को शर्बत वितरण किया गया इस दौरान नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश, लेखपाल अवनीश कुमार, कानूनगो मौदहा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जबकि कोतवाली गेट पर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम चंद्र शेखर गौतम सहित अन्य पुलिस स्टाफ ने राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए राहगीरों को शर्बत वितरण किया।

Show More
Back to top button