

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। जनपद में प्रस्तावित होमगार्ड परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास प्रबंधन, अभ्यर्थियों की तलाशी प्रक्रिया तथा सीसीटीवी निगरानी की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों व ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
पुलिस बल को अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने एवं परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। प्रशासन व पुलिस द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।