A2Z सभी खबर सभी जिले की

चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण का सन्देश

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक प्रतिभा से दिया जल संरक्षण का संदेश

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

आज जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से इस महत्वपूर्ण विषय से जोड़ना रहा।

Related Articles

इस अवसर पर आयोजित ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने जल संरक्षण के महत्व को अपनी कल्पनाशीलता और विचारों के माध्यम से प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

ड्राइंग प्रतियोगिता में गोपी वरवाडे ने प्रथम, ओम कलमधाड़ ने द्वितीय तथा युक्तिशा धांडोले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में हर्षद बोकड़े प्रथम, युगांत धनोरकर द्वितीय तथा परिक्षा मेश्राम तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!