मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
गुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणागुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

खबर जनपद औरैया से विचित्र पहलसेवा संस्थान द्वारा गरीब कन्या के लिए एकत्रित किया दहेज का सामान

खबर जनपद औरैया से विचित्र पहलसेवा संस्थान द्वारा गरीब कन्या के लिए एकत्रित किया दहेज का सामान
WhatsApp Facebook

जनपद औरैया से विचित्र पहला सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंद लक्ष्मी के विवाह हेतु परिवारीजनों के सामने थी आर्थिक समस्या ० लक्ष्मी के विवाह में उसके गांव भरसेन में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम ० 7 जुलाई को लक्ष्मी का विपिन के साथ संपन्न होगा शुभ-विवाह
० भरपूर मदद पाकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारीजनों के चेहरों पर आई मुस्कान 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा ग्राम-भरसेन, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राठौर (तेली) समाज के रामनरेश जोकि मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी लाडली बेटी जरूरतमंद लक्ष्मी का शुभ विवाह ग्राम- कानपुर देहात के रमपुरा डेरापुर निवासी चि. विपिन के साथ दिनांक 7 जुलाई-2026 को ग्राम भरसेन से संपन्न होगा, आर्थिक संकट होने के कारण लक्ष्मी की मम्मी रीता देवी ने अपनी बेटी लक्ष्मी के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 5 जुलाई रविवार को प्रातः 10 बजे लक्ष्मी के दरवाजे पहुंचकर सखी ग्रुप” की सदस्यों ने लक्ष्मी के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन-सहयोग से उसको गेहूं का आटा, चावल, अरहर- चना दाल, गुड़, साड़ियां, ज्वेलरी सेट, स्टील के बर्तन, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, परात, केसरोल, कुकर 3 लीटर, ट्रॉली बैग, महाराजा मिक्सी, क्रोकरी वॉउल सेट, नाश्ता किट, टेबल पंखा, गर्म खाना टिफिन सेट, कटोरी सैट, इलेक्ट्रिक प्रेस, चूड़ी, पुडिंग सेट, श्रृंगार सामग्री किट आदि तमाम गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद भेंट की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संगठन द्वारा संचालित अनोखी पहल की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बेसहारा व जरूरतमंद 73 लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद लक्ष्मी की 74 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को हृदय से अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक “औरैया रत्न” आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान-दहेज के रूप में सेवा आगे भी जारी रहेगी। मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की विशेष सहयोगी “सखी ग्रुप” की सदस्य समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, सीता पोरवाल, पुष्पा गुप्ता, अनुपम पोरवाल, आदर्श गुप्ता (शुभम), रामआसरे गुप्ता, चिकित्सक व समाजसेवी एल.एन.गुप्ता, अनिल कुमार सोनी, प्रशांत पोरवाल (मोनू), विनोद कुमार पोरवाल, हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, सतीश, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि आधा सैकड़ा मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।

जनपद औरैया से जिला ब्यूरो पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट