
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु सख्त समीक्षा, लापरवाही पर जताई नाराजगी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति पर जोर, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल पांढुर्णा में डॉ. नरेश गोन्नाड़े (सीएमएचओ) एवं डॉ. दिपेन्द्र सलामे (सीबीएमओ) द्वारा मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान गर्भवती पंजीयन, सिकल सेल जाँच, टीबी स्क्रीनिंग, आईडीएसपी रिपोर्टिंग तथा सार्थक ऐप के माध्यम से उपस्थिति की स्थिति का आकलन किया गया। लापरवाही एवं कम उपलब्धि वाले चिन्हित स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारी/कर्मचारियों पर घोर नाराजगी व्यक्त की गई तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

बैठक में डॉ. प्रमोद वासनिक, डॉ. राहुल नाग, डॉ. एच. आर. मलारिया, मनीष सिंह (आईएचआईपी समन्वयक), सत्यपाल जादौन, रविंद्र पराडकर (बीपीएम), सुरेश कुमार टेकाम (बीईई), अजय तिवारी (बीसीएम), प्रदुम्न बिहारे (सीपीएचसी सलाहकार) सहित समस्त मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहे।
