मध्यप्रदेश

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्यवाही

दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश 370 किलो महुआ लाहन व 72 पाव देशी मदिरा जब्त

फरवरी (11 फरवरी) –जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश  पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी अमले द्वारा दो अलग-अलग स्था

नों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध महुआ लाहन, हाथ भट्टी शराब एवं देशी मदिरा जब्त की गई।

Related Articles

आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में वृत्त कटनी क्रमांक-02 अंतर्गत ग्राम अधारकाप में वृत्त 02 एवं 03 की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 08 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा प्लास्टिक के गुम्मों में भरा 370 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इस संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क एवं 34(1)च के तहत 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष सामग्री मौके पर ही नष्ट की गई।

वहीं दूसरी कार्रवाई में वृत्त प्रभारी विजयराघवगढ़ केशव उइके के नेतृत्व में जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम मझगवां, खजुरा एवं गुड़ेहा में सघन गश्त व दबिश दी गई। इस दौरान 35 पाव प्लेन एवं 38 पाव मसाला मदिरा, कुल 72 पाव देशी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। इस प्रकरण में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 06 प्रकरण दर्ज किए गए।

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने बताया कि जिले के समस्त वृत्तों में अवैध हाथ भट्टी मदिरा निर्माण वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर लगातार दबिश एवं गश्त की जा रही है, ताकि अवैध मदिरा पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

इन दोनों कार्यवाहियों में वृत्त क्रमांक-02 से सहायक जिला आबकारी अधिकारी मानसराम उइके, वृत्त प्रभारी अतुल कुटार, आबकारी उपनिरीक्षक आंचल प्रजापति, आबकारी आरक्षक राजेश गौंटिया एवं राम सिंह का विशेष योगदान रहा। वहीं विजयराघवगढ़ वृत्त की कार्रवाई में वृत्त प्रभारी केशव उइके एवं आबकारी आरक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी शामिल रहे।

क्रमांक-690/161

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!