A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगरपालिका निर्वाचन तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायज़ा, विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण

 

जमशेदपुर।

नगरपालिका निर्वाचन 2026 की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदोबस्त कार्यालय का भ्रमण कर मतदाता सूची की वर्किंग कॉपी एवं मतदाता पर्ची के मिलान कार्य का अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ा प्रत्येक कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि निष्पक्ष एवं सुचारू निर्वाचन संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सचिदानंद महतो, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी श्री किकू महतो, कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद सहित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

— Anand Kishor

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!