

दौसा।(दीपक शर्मा बामनवास) नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने कहा नितिन नबीन युवा नेता है वे बिहार विधानसभा के पांच बार सदस्य एवं पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वे अपनी संगठनात्मक कुशलता और प्रशासनिक अनुभव के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही भाजपा की ताकत है आने वाले समय में सभी विधानसभाओं के चुनाव में नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा का सभी राज्यों में परचम लहरेगा।
लक्ष्मी रेला ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा भाजपा की केंद्र सरकार ने एवं राजस्थान की भजनलाल सरकार ने गत वर्षों में ऐतिहासिक विकास के काम किए हैं जिससे आमजन बहुत सुखी हैं।जबकि कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए छटपटा रही है एवं किसी भी हद तक जा सकती है और बहुत दुखी है।
कांग्रेस का प्रमुख कार्य हिंदू समाज को जातियों में बांटना राष्ट्रीय विरोधियों एवं अपराधियों को संरक्षक देना तुष्टीकरण एवं भ्रष्टाचार कांग्रेस के रगों में रमा हुआ है। कांग्रेस ने कभी भी समाज को जोड़ने का प्रयास नहीं किया बल्कि मुस्लिम तुष्टिकरण और घूसपेटियों को संरक्षण दिया है एवं भड़काऊ राजनीति के जरिए सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचा है इसलिए कांग्रेस का सभी राज्यों में सूपड़ा साफ हो गया है।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने कहा भाजपा सरकार में ना तो अपराधियों को और ना ही राष्ट्रीय विरोधियों को संरक्षण मिलता है और ना ही भ्रष्टाचार को बर्दाश्त किया जाता है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व का परिणाम है भारत हर क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कर रहा है।