
बौरेइया माता का अन्नकूट श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ,
‘वाराणसी से रिपोर्ट’
“श्याम सुन्दर जायसवाल”
‘अखंड भारत न्यूज़’
——————————————————————चौक थाना अंतर्गत हड़हा, पियरी बुलेटन मार्ग स्थित बौरेइया माता मंदिर में 16 जनवरी को भव्य अन्नकूट श्रृंगार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। मंदिर को फूलों एवं आकर्षक विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से भी सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। इस आयोजन को सफल बनाने में आजाद स्पोटिंग क्लब, हड़हा के साथ हड़हा मोहल्ले के क्षेत्रीय वासियों का महत्वपूर्ण योगदान और सहयोग रहा। आयोजन में कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
मंदिर में विधिवत आरती संपन्न कराई गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था देखने को मिली।
